ताकि प्रत्येक मरीज को घर-घर मिले स्वास्थय लाभ
करनाल, आशुतोष गौतम (27 दिसंबर ) नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कमल जोकि पिछले 27 वर्षों से लोगों को स्वास्थय लाभ दें रहे हैं और लगातार सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, ताकि समाज सेवा में अधिक से अधिक योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि भगवान ने उन्हें कुछ करने के लिए सक्षम बनाया है तो यह उनका फर्ज बनता है कि भगवान द्वारा दी गई शक्ति को वह समाज सेवा के कार्यों में लगा सकें। उन्होंने अब एक ओर सराहनीय पहल करते हुए समाज सेवा करने का नया तरीका अपनाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे कई लोग है जो किसी न किसी कारण से हड्डी रोगों से पींडित हैं और वह अस्पताल तक जाने ओर ईलाज करवाने में सक्षम नही हैं, तो उनका ईलाज डा. विनोद कमल उनके घर पर जाकर करेंगे। घर पर जाकर डाक्टर्स विनोद कमल न केवल मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे, बल्कि कोशिश यह भी करेंगे कि मरीजों का ईलाज निशुल्क हो सकें। इसके लिए वह अवकाश का दिन चुनेंगे, ताकि जो भी जिम्मेवारी स्वास्थय विभाग ने उन्हें दी है, वह भी पूरी हो सके और समाज सेवा के जरिए उन्हें आत्मसंतुष्टि भी प्राप्त हो सके। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों, ग्राम पंचायतों तथा सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की है कि उपरोक्त संस्थाएं यदि जनता के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन करवाना चाहती है तो वह माह के किसी भी एक रविवार के लिए उनसे सम्पर्क कर सकते है। कैंप के आयोजन के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना स्वार्थ के समाज कार्यो तथा लोगों के उपचार के लिए सदैव तत्पर है।































