तहसील रामशहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमदार में आज विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय जनता के साथ हुई मीटिंग
बददी, 20 सितंबर ( कविता गौत्तम ) विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव और बजरंग दल जिला के राजेश की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम पंचायत चमदार में प्रखंड राम शहर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक संपन्न हुई जिसमें डॉ अमर सिंह प्रखंड अध्यक्ष रामशहर, अमर सिंह ठाकुर प्रखंड मंत्री रमन कुमार बस्सी प्रखंड उपाध्यक्ष , वीरेंद्र ठाकुर सहसंयोजक बजरंग दल, केहर सिंह प्रखंड सुरक्षा बजरंग दल, बाबूराम प्रखंड संपर्क प्रमुख, और राजेश शास्त्री, व व्यापार मंडल रामशहर के प्रधान अशोक वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे
इसी के साथ चमदार पंचायत से कुछ कार्यकर्ताओं को दायित्व भी दिए गए जिसमें की ग्राम पंचायत चमदार की निवासी किन्नर पूनम महंत को दुर्गा वाहिनी रामशहर संयोजिका नियुक्त किया गया , उसके बाद कांता देवी जोकि ग्राम पंचायत चमदार की स्थाई निवासी है उन्हें पंचायत संयोजिका चमदार से नियुक्त किया गया और प्रवीण कुमार को पंचायत चमदार का अध्यक्ष बनाया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव की अध्यक्षता में आज यह मीटिंग संपन्न हुई यह मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा करना और हिंदू धर्म को मजबूत बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इतना ही नहीं डॉ अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घर घर में अब विश्व हिंदू परिषद जल्द ही रामायण किताब पहुंचाएगी ताकि हिंदू को अपने धर्म के बारे में जानकारी रहे और हिंदुत्व को जीवित रखने के लिए समाज में एक संगठनात्मक कार्यों से भी जोड़ने का प्रयास जल्द ही करेंगे। वही जिला अध्यक्ष राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक कार्यों पर विश्व हिंदू परिषद कार्य करती हुई आज तक आई है और आगे भी इसी तरह कार्य करती रहेगी लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता करते रहेंगे।
Tags: Solan






























