मेडिकल कालेज की पेंशन बहाली संघर्ष समिति की कार्यकारिणी गठित
करनाल, आशुतोष गौतम (17 जनवरी ) पेंशन बहाली संघर्ष समिति की कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल विंग की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित की गई। कविता को प्रधान और स्मृति को सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा मुकेश कुमार, सुनीता, सुमन पंवार, प्रदीप यादव, सतीश कटारिया और मीता को विंग के विशेष सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस मौके पर पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान संदीप टूर्ण और जिला कोषाध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल करवाने के लिए समिति लगातार संघर्ष कर रही है। आज कल्पना चावला मेडिकल कालेज विंग गठित करके समिति को और मजबूत करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सामुहिक प्रयासों से सरकार पुरानी पेंशन नीति बहाल करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान पदम प्रजापति मौजूद रहे।






























