प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर करेंगी कार्यशाला की अध्यक्षता
जसवाल, ऊना (09 जनवरी) महिला शिकायतों और कानूनी मसलों के निपटारे को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन झलेड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षता डेज़ी ठाकुर करेंगी। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन हिमाचल प्रदेश महिला आयोग के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा जिसमें 60 से 70 पुलिसकर्मी भाग लेगें। उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस कर्मियों को महिलाओं द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों के निष्पादन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।































