ऊना से बडसर 45 किलोमीटर की दूरी मात्र 2 घंटे 43 मिनट में तय कर यंगेस्ट बाई साइकल राइडर ऑन हिल्स का खिताब अपने नाम दर्ज करवाया

जसवाल, ऊना ( 24 जनवरी ) डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के कक्षा आठवीं के गुरुदेव ठाकुर ने साइकिलिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर विद्यालय का ही नहीं बल्कि जिला, प्रदेश व देश का भी नाम रोशन किया है। गुरुदेव ठाकुर ने मात्र 12 वर्ष की आयु में साइकिल पर ऊना से बडसर की 45 किलोमीटर की दूरी मात्र 2 घंटे 43 मिनट में दूरी तय कर यंगेस्ट बाई साइकल राइडर ऑन हिल्स का खिताब अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।
विदित हो कि गुरुदेव ने रोलर स्केटिंग में भी सीबीएसई की राष्ट्रीय खेलों में पांचवा स्थान व हैदराबाद में आयोजित डीएवी की राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर नाम चमकाया था। गुरदेव सिंह के कोच राजकुमार ठाकुर ने बताया कि निकट भविष्य में उन्होंने ऊना-शिमला, ऊना -दिल्ली की दूरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए निरंतर अभ्यास जारी है।
स्कूल के प्रबंधको ने विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने पर दी बधाई – स्कूल के प्राचार्य अतुल महाजन ने विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने पर गुरुदेव तथा उसके माता – पिता को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भर्ती है और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है । स्कूल कमेटी के उप प्रधान बलविंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में छात्रों की खेलों में रूचि के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
Attachments area

































