मुख्यमंत्री ने कहा निफा संस्था सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, युवा शक्ति को दिशा देने, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कर रही है सराहनीय कार्य
मुख्यमंत्री ने राहगिरी की तर्ज पर करनाल में मोहल्लागिरी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की, 65वीं नैशनल स्कूल गेम्स चैम्पनियनशिप की करी ओपनिंग
करनाल, आशुतोष गौतम (30 नवंबर) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वे अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानें और देश की उन्नति में अपना रचनात्मक योगदान देने के लिए आगे आएं। युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग सृजनात्मक, रचनात्मक, समाज सेवा की गतिविधियों में करना चाहिए। इतिहास इस बात का साक्षी है कि युवाओं ने समय-समय पर अपनी शक्ति और सामथ्र्य का परिचय दिया है। हमारा युवा देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाने से कभी पीछे नहीं रहा है। मुख्यमंत्री डा. मंगलसेन ऑडिटोरियम में निफा संस्था द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक महोत्सव के तहत आयोजित हारमनी-2019 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आगाज देशभक्ति गीत से हुआ। इसके बाद हरियाणवी लोक नृत्य तथा राजस्थानी नृत्य को रशिया के कलाकारों ने प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली तीन टीमो के 22 कलाकारों को 11-11 हजार रूपये के हिसाब से करीब अढाई लाख रूपये तथा निफा संस्था को भी अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति कितनी गौरवशाली रही है, जिसमें ज्ञान-विज्ञान का भण्डार भरा पड़ा है। चाणक्य जैसे राजनेताओं और आर्यभट्ट जैसे वैज्ञानिकों, अमत्र्य सेन जैसे अर्थ शास्त्रियों और स्वामी विवेकानन्द, स्वामी दयानंद एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसे चिंतकों का लोहा तो आज सारा विश्व मानता है। सैकड़ों विदेशी इतिहासकारों ने भारत को ‘जगतगुरूÓ कहा है। हमें अपने गरिमामयी अतीत पर गर्व करते हुए अपने देश को फिर से स्वर्णिम और सबसे बेहतर देश बनाना है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों एवं चार देशों नामत: रूस, जापान, नेपाल और बांग्लादेश के कलाकारों एवं युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह महोत्सव युवाओं को अपनी कला दिखाने के साथ-साथ अलग-अलग संस्कृतियों को जानने का अवसर भी प्रदान करता है। विदेशों से और देश के कोने-कोने से आए, हजारों युवकों की भाषा अलग-अलग हैं, वेशभूषा अलग-अलग है, खानपान अलग-अलग है, रीति-रिवाज अलग-अलग हैं। इतनी विभिन्नता होते हुए यह समारोह हमारी ‘वसुधैव कुटुम्बकमÓ की सोच को दर्शाता है। उन्होंने ऐसे विश्व बंधुत्व, आपसी प्रेम एवं सहयोग की कडिय़ों को मजबूत करने वाला महोत्सव आयोजित करने के लिए निफा संस्था से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। निफा संस्था वर्ष 2007 से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने, युवा शक्ति को रचनात्मक दिशा देने, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से युवाओं में एक नये उत्साह का संचार हुआ है। हमारी सरकार प्रदेश में भावी पीढ़ी को शिक्षित, चरित्रवान, स्वस्थ और कुशल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए प्राथमिक स्तर की शिक्षा से लेकर उच्चतर स्तर की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और शिक्षा को रोजगारन्मुखी बनाने पर बल दिया जा रहा है। निफा के राष्ट्रीय अध्यक प्रितपाल सिंह पन्नू ने इस अवसर पर निफा परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि इस परिवार के साथ 4 देश व 24 राज्यों के लोग जुड़े हुए हैं। संस्था देश-विदेश के युवाओं को सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में भाग लेकर प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती है। इतना ही नहीं देश के युवाओं को संस्था ने एक मंच पर लाकर देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ करने का काम किया है। उन्होंने करनाल में राहगिरी की तर्ज पर जिला प्रशासन के सहयोग से मौहल्लागिरी के नाम से कार्यक्रम शुरू करने की योजना का खुलासा किया और कहा कि पखवाड़े में कम से कम एक कार्यक्रम होना चाहिए, जिसमें खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मौहल्लागिरी कार्यक्रम को सही ठहराते हुए उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने इसके लिए एक कदम ओर आगे बढ़ाकर मौहल्लागिरी कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के शामिल होने और स्थानीय लोगों के सम्मिलित होने पर उनकी समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, प्रशासनिक अधिकारियों में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया, नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव, शहीद भगत सिंह के भतीजे सरदार अभय सिंह संधू, फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्देशक करण राजदान, भाजपा नेताओं में शमशेर नैन, योगेन्द्र राणा, राजबीर शर्मा, ईलम सिंह, भगवान दास अग्घी, जयपाल शर्मा के अतिरिक्त नवचेतना मंच के अध्यक्ष एस.पी. चौहान, प्रेजीडेंट ग्लोबल हरियाणा बलजिन्द्र कुंडू, निफा से नरेश बराना, प्रवेश गाबा, आकाश बट्ट, रितू सिंह कनाडा फाईन आर्टिस्ट एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।































