अनुबंध शिक्षक संघ की सोलन इकाई ने जताया आभार
Baddi 19 अप्रैल (शांति गौतम) हिमाचल प्रदेश अनुबंध शिक्षक संघ कि सोलन इकाई ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पीटीए, पैट ,ग्रामीण विद्या उपासक एवं पैरा शिक्षकों के मामले में उचित निर्णय देने पर हार्दिक प्रसन्नता प्रकट की है। सोलन जिला इकाई के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज तथा सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते हैं तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं । सोलन जिला के समस्त अध्यापक गण सरकार से यह मांग करते हैं कि अब आप बिना किसी विलंब के पीटीए शिक्षकों को नियमितिकरण का तोहफा प्रदान करें । पीटीए शिक्षक संघ इसके लिए सदेव सरकार का आभारी रहेगा।






























