क्रांतिकारी जन कल्याण संघ की बैठक तीन को
नीना गौतम कुल्लू, 01 नवंबर। क्रांतिकारी जन कल्याण संघ कुल्लू खंड की
मासिक बैठक 3 दिसंबर 2019 रविवार को 1 बजे पचंयात भवन छोटा भूईन में रखी
गई है। जिसकी अध्यक्षता क्रांतिकारी जन कल्याण संघ के अध्यक्ष बविंदर
सिंह गुलेरिया करेंगे। महासचिव सीता राम ठाकुर ने सभी सदस्यों से बैठक
में शामिल होने की अपील की है। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक
संख्या में बैठक में आएं व अपने कीमती सुझाव दें। बैठक में जन कल्याण संघ
द्वारा महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।































