घर के बाहर खड़ी कारों से लैपटाप, बैंटरी, टायर चोरी
करनाल, आशुतोष गौतम (28 सितंबर)
सैक्टर-4 स्थित एक घर के बाहर खड़ी 2 कारों से चोर टायर, लैपटाप, बैंटरी व सीट चोरी ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सैक्टर-4 स्थित पार्ट-2 में एक मकान के बाहर रात को 2 कारे खड़ी थी। जब सुबह देखा, तो पाया कि एक कार का सीसा टूटा हुआ है और कार में रखा लैपटाप, सीट व बैंटरी गायब थी, वहीं दूसरी कार के चारों टायर चोर उड़ा ले गए और कार को इंटों पर खड़ा कर गए। कार मालिकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कार मालिक शशि ठाकुर ने बताया कि हर रोज की तरह वह अपनी कार को अपने घर के सामने खड़ा करते थे। जब सुबह देखा, तो पाया कि कार का सीसा टूटा हुआ था और उसमें रखा लैपटाप, पिछली सीट व बोनट तोड़ कर कार में लगी बैंटरी चोरी कर ले गए, वहीं साथ में खड़ी दूसरी कार के चारों टायर उतार कर ले गए। सैक्टर-4 चौंकी प्रभारी अनिल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।






























