झाड़माजरी का तीन किमी का क्षेत्र जिलाधीश द्वारा किया गया सील
Baddi, 12 अप्रैल (शांति गौतम) करोना वारिस दे चलते पूरे बददी में कर्फ़्यू जारी है । झाड़माजरी की बात की जाये तो डिप्टी कमिसनर के सी चमन के अनुसार झाड़माजरी के तीन किमी क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है ।इस क्षेत्र में किसी भी दूसरे व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जायेगा । पुलिस प्रसासन की तरफ से बददी इंडियन ऑयल प्लांट सहित सिक्का चौक ब्रूकलिन अस्पताल व अन्य क्षेत्रों और बीबीएनडीए मे चौकसी बदा दी गई है । झाड़माजरी के अंदर आने वाले हर व्यक्ति की पूछ ताछ की जा रही है। यह फ़ैसला इस लिए लिया गया है की क्षेत्र के साथ लगते कालका व पिंजौर जिलों में करोना वारिस के पोज़टिव केस आ गए हैं और कई करोना से प्रभावित मरीजो की मौत भी हुई है । मरीजा के संपर्क में आए व्यक्ति की खोज करके उन आइसोलेशन में रखा जा रहा है । यह भी शंका है कि करोना वारिस के मरीजो के संपर्क में आए व्यक्ति पिंजौर की हद से अंदर दाख़िल हो सकते हैं इस के मद्देनज़र यह आदेश जारी किये गए हैं जिससे बददी पुलिस ज़िला करोना वारिस से बचा रह सके। वही झाड़माजरी की सीमा से सटे फार्मा कंपनियों द्वारा बचाव हेतु एहतियात बरती जा रही है। क्युरटेक कंपनी ने सोशल डिस्टनसिंग हेतु गेट से ही बकयायदा 1 मि एरिया चिन्हित कर कर्मियों को प्रवेश करवाया जा रहा है। उधर क्युरटेक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला ने शांति गौतम व बलबीर ठाकुर के नेतृत्व मे बीबीएनडीए के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा व तहसीलदार मुकेश शर्मा को सैनिटाइजर के बॉक्स वितरित किये।































