डीसी संदीप कुमार ने जारी की हिदायतें
ऊना, 16 अप्रैल: उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं को अपने अधीन पीडीएस के डिपुओं व सहकारी सभाओं में ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ अनिवार्य सेवाएं उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करते वक्त सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही गर्मी से बचाव के लिए शामियाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए स्व‘छ पेयजल की आपूर्ति, हाथ धोने की व्यवस्था अथवा सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में शौचालय को ग्राहकों के उपयोग के लिए खुला रखा जाए तथा साफ सफाई को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए इन हिदायतों का कड़ाई से पालन किया जाए।





























