पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा व मंथन ,रासबिहारी गरजे, नेशनल मीडिया कॉउन्सिल का गठन हो
( हमीरपुर ) पत्रकारों की हिमाचल इकाई द्वारा इस बार राज्य स्तरीय प्रेस दिवस का आयोजन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के गृह जिले हमीरपुर में 17 नवंबर को सम्पन्न हुआ। लगातार दो साल से यह कार्यक्रम जिला सोलन के बददी में आयोजित होता रहा है लेकिन अब एक नए जिले में कार्यविस्तार को गति देने के लिए इसका आयोजन हमीरपुर में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी लाल ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के सदस्य आनंद राणा रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य व हमीरपुर इकाई के जिला प्रधान पकंज भारतीय ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, प्रदेश वि स्भा प्रेस गैलरी कमेटी के सदस्य अरविंद गोयल व पत्रकार एकता मंच के प्रदेषशाध्यक्ष शांति स्वरूप गौत्तम ने पत्रकारों की मांगें रखी। उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय प्रेस दिवस कार्यक्रम में पूरे प्रांत से ड़ेढ सौ से ज्यादा पत्रकारो ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मांगो लेकर प्रदेश के अन्य संगठन पत्रकार एकता मंच,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ भी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित हुए । पहली बार हमीरपुर जिला में आयोजित हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में आधा दर्जन के लगभग अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी भी एक मंच पर आकर पत्रकारों की मांगो को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश महामंत्री रुप किशोर ठाकुर ने बताया कि पत्रकारों की प्रमुख मांगो में हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर पेंशन लागू करना, पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन करना, वेव मीडीया पोलिसी बनाने बारे, मान्यता प्राप्त की तर्ज पर गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सुविधाएं देना, निशुल्क बस सेवा का प्रावधान करना आदि एक दर्जन मांगे शामिल रहीं। हमीरपुर में राज्य स्तरीय प्रेस दिवस कार्यक्रम के बाद डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा गया। पहली बार किसी जिला मुख्यालय पर इतना बडा सम्मेलन व प्रदर्शन हुआ है जिसको लेकर राज्य के पत्रकारों में भारी उत्साह रहा। प्रदेश प्रवक्ता श्याम लाल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन व यातायात व ठहराव तथा पंजीकरण व्यवस्था की तमाम जिम्मेदारी हमीरपुर व नादौन इकाई ने की । जो दूरदराज के पत्रकार एक दिन पहले आए उनके ठहरने की व्यवस्था का जिम्मा जोगिंद्र देव आर्य, पंकज भारतीय, रणबीर ठाकुर व निष्पक्ष भारती को सौंपा गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी 16 तारीख को ही बंगाणा या हमीरपुर में रात्रि ठहराव किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके साथ आई टीम ने हिमाचल के प्रसिद्व शक्तिपीठों जमासनी देवी के भी दर्शन किये।कार्यक्रम मे उज्ज्वल बंसल,सरिता गर्ग,वसुदेवनन्दन,कुसुमलता,कविता,सपना, जितेंदरबशर्मा, रविंदर चंदेल,उषा चौहान,रंजीत राणा,संतोष,अजय ठाकुर व अन्य वरिष्ट पत्रकार शामिल हुए।































