भांग के साथ एक गिरफ्तार
Baddi, 21 दिसम्बर ( kavita गौत्तम ) पुलिस थाना रामशहर के साथ एसआइयू की टीम ने रात के अंंधेरे में नशा बेचने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रामशहर के अंतर्गत एसआईयू की टीम रात के समय गश्त पर जा रही थी तो रामशहर स्वारघाट संपर्क मार्ग पर एक युवक बाइक पर सवार होकर आ रहा था। वह जैसे ही मंदिर के पास पहुंचा तो टीम को देखकर घबरा गया। इस पर एसआइयू की टीम ने उसे तालाशी के लिए रोका तो उसके पास भांग बरामद हुई जिसे तोलने पर उसका वजन 275 ग्राम निकला। पुलिस की टीम ने युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज पुलिस द्वारा उक्त युवक को नालागढ़ अदालत में पेश किया जहाँ से 23 दिसम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ।मामले की पुष्टि एसपी रोहित मालपानी ने
की है।





























