अवैध खनन करने पर मामला दर्ज
बद्दी,19 दिसंबर ( kavita गौत्तम ) मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह न. 48 अन्वेषण अधिकारी मय मुलाजमान के रात को बराये गश्त ईलाका हदुद बददी का रवाना था तो मुखबर खास की सुचना पर मानपुरा के पास खडड मे एक जे सी बी बिना न0 प्लेट के माईनिंग कर रही थी को पकडा । चालक सरकारी जमीन की खड्ड में चलाकर मिट्टी व बजरी आदि उखाड कर एक तरफ इकट्ठा कर रहा था चालक ने अपना नाम सदीकार सिंह पुत्र सरबण सिंह गांव नगरोटा परेटा डा. नगरोटा तह. बसौली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर व 25 वर्ष है। । जेसीबी को कब्जा पुलिस मे लिया गया जिस पर अभियोग पंजीकृत थाना किया गया मुकदमा की तफ्तीश अन्वेषण अधिकारी थाना बददी अमल में लाया रहा है ।
बददी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही – बद्दी पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोटरवाहन अधिनियम के अंतर्गत 292 चालान किये तथा 47,300/- रूपये जुर्माना किया गया है।





























