रामशहर के रौ खान गांव के 52 वर्षीय व्यक्ति की शिमला में कोरोना से मौत
बददी, 1 अक्तूबर ( कविता गौत्तम ) रामशहर क्षेत्र से वीरवार को एक व्यक्ति कोरोना का ग्रास बन गया । यहाँ से करीब 5 किमी दूर स्थित रौ खान गांव का 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के कारण दम तोड़ गया । मृतक आजकल लोकनिर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत था । कुछ दिन से तबियत खराब होने के कारण कोविड टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी । उसके बाद वे घर मे ही आईसोलेट थे । तबियत बिगड़ने पर उन्हें बद्दी स्थित काठा कोविड सेंटर में भेज गया था लेकिन ज्यादा तबियत खराब होने पर उसे शिमला शिफ्ट किया गया था जहां वीरवार सांय करीब साढ़े चार बजे बाद उन्होंने अंतिम सांस ली । अपने पीछे वृद्ध माँ, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए है । बीएमओ के डी जस्सल ने मौत की पुष्टि की है।































