सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोला गया है मुफ्त स्वास्थ्य केंद्र
बददी,18 जनवरी (शांति गौतम) औद्योगिक क्षेत्र बददी की सीनियर सीटीजन एसोसिएशन अपने सभी सदस्यों की डारेक्टरी बनाऐगी जिसमें एसोसिएशन के सभी सदस्यों की उपलब्ध्यिों को विस्तार से लिखा जाऐगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.पी गुप्ता ने अपने सीनियर सीटीजन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इसके अलावा में कहा एसोसिएशन एक हेल्पलाईन शुरू करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि हाऊसिंग बोर्ड़ बददी के सामुदायिक भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है जिसमें बुजुर्गों के लिए फ्री दवाईयां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सीनियर सिटीजन को एक दूसरे के साथ विचारों को अदान प्रदान करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपने सभी सदस्यों का जन्मदिन भी मनाऐगी। इस मौके पर सीनियर सीटीजन जीत राम चौधरी को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी सीनियर सीटिजन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए बधाई दी है। इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अमीर सिंह अरोड़ा, एन.पी. कौशिक, सुधा सिंह, मीनू श्रीवास्तव,डा. एस.के. धीमान, राम स्वरूप, डा. बी.एस. सुधीर,एस.के. सिंह,अमर सिंह,सोम प्रकाश छाबड़ा,रविन्द्र गुप्ता, के.एन. श्रीवास्तव,एमएम ग्रोवर,देव राज शर्मा, एम.पी.शर्मा, महेंन्द्र सिंह, आ.बी. गुप्ता, डा. राजेंन्द्र कुमार,बलबीर सिंह, विरयाम सिंह, ओम प्रकाश, विजय कुमार बख्शी, विनोद कुमार गुप्ता, कृपा राम ठाकुर,दर्शनपाल,लीलाधर सिंह व जेएल.नेगी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
































