सोमवार को मिले कोरोना के 11 पोजीटिव केस
करनाल, आशुतोष गौतम। डीसी निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 23486 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 22624 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 529 मामले पोजिटिव है, जिनमें से 8 की मृत्यु हो गई है, 144 एक्टिव है तथा 377 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। डीसी ने सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 केस पोजिटिव आए हैं, इनमें से 2 केस सैक्टर 13 से, 5 केस सैक्टर 6 से, 1 केस सैक्टर 4 से, 1 केस विकास नगर से, 1 केस उत्तम नगर से तथा 1 केस शिवॉजी कॉलोनी से संबंधित है। उन्होंने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाईजिंग करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रूपये का चालान किया जाएगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टैस्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं पाये जाते है, उन्हें अस्पताल में रखने की बजाए नीलोखेड़ी के नजदीक स्थित गुरूकुल में स्थापित किये गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1357 है, जिनमें से 1269 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हंै। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटैक्टस व यात्रियों की संख्या 4129 है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 22 नोटिस डिस्पले किए गए।































