पूर्व प्रधानमंत्री लाल शास्त्री व महात्मा गांधी जयंती मनाई जाएगी
बीबीएन 1अक्टूबर शांति गौतम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अंगीकार कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही सेवा प्लास्टिक फ्री इंडिया एंड सिटी लेवल फंक्शन 2 अक्टूबर बुधवार को नगर परिषद बददी के प्रांगण मे किया जाएगा जिसके मुख्यातिथि नालागढ़ के एस डी एम प्रशांत देष्टा होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा करेँगे। यह जानकारी देते हुए नप के कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत श्रमदान, सफाई, स्वच्छता रैली व प्रतिज्ञा जैसी गतिविधियों को स्कूलों के इको क्लब,एन एस एस इकाईया अंजाम देंगी।इस मौके पर स्वच्छता पर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, सफाई कर्मियों,कबाड़ियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा।
































