330 राइस मिलर्स की होनी है वेरिफिकेशन, होगी वीडियो रिकार्डिंग
करनाल, आशुतोष गौतम ( 20 दिसंबर ) खाद्य एंव आपूर्ति विभाग करनाल में हरियाणा के अलग- अलग जिलों से करनाल की 330 राइस मिलर्स की टीम करनल पहुंच गई। अलग-अलग जिलों से आई टीम में खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के 30 निरीक्षक और 6 एएफएसओ जांच के लिए पहुंचे है। आज टीम ने सबसे पहले आकर अपनी जोइनिंग की और हाजिरी लगाई। जिसके बाद खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक ने टीम को चेकिंग संबंधित दिशा निर्देश दिए जो मुख्यालय से उनके पास आये थे। खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि करनाल जिले की 330 राइस मिल्स की ये तीसरी वेरिफिकेशन है जो सरकार के आदेशों के बाद करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए कुल 30 टीम बनाई गई है तथा प्रत्येक टीम में 5-5 सदस्य होंगे। टीम के अंदर एक निरीक्षक खाद्य एंव आपूर्ति विभाग, 3 राजपत्रित अधिकारी, एक अधिकारी मार्कटिंग बोर्ड से होगा जो इन मिल्स की जांच करेंगे। अनिल कुमार ने कहा कि जो टीम दूसरी बार जांच के लिए आई थी लगभग वही टीम इस बार भी सरकार की ओर से राइस मिलर्स की जांच के लिए नियुक्त की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछली दो बार की पीवी में सरकार को कुछ खामियां मिली थी तथा राइस मिलर्स ने भी पीवी टीम के ऊपर सवाल उठाये थे जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी राइस मिलर्स की वेरिफिकेशन निगरानी में करवाने का प्रत्येक पीवी की वीडियोग्राफ़ी करवाने का निर्णय लिया है। खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने कहा कि इस टीम के साथ जिला खाद्य एंव आपूर्ति विभाग का भी एक निरीक्षक साथ होगा तथा एक दिन में एक टीम कम से कम 2 राइस मिल्स की जांच करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में तीन दिन तक राइस मिल्स की जांच होगी जिस हिसाब से करीब 180 राइस मिल्स को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा की यदि सरकार के निर्देश आते है तो उसके बाद इस जाँच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। नियंत्रक अनिल कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार संभावना है कि जिन राइस मिल्स का दौरा पिछली बार नहीं किया गया था इस बार टीम उन संस्थानों में भी जा सकती है। गौरतलब है कि इस जाँच से पहले 2 बार हरियाणा सरकार राइस मिल्स में पीवी करवा चुकी है जिसमे जाँच को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे। आपको बतादें कि 2 दिन पहले प्रदेशभर के राइस मिलर्स ने तीसरी बार पीवी होने पर विरोध करने और सरकार का धान वापिस करने की बात कही थी लेकिन कल राइस मिलर्स और सरकार में बातचीत होने के बाद राइस मिलर्स ने तीसरी बार वेरिफिकेशन के लिए अपनी सहमति दे दी थी।

































