चिल्ड्रेन साइंस कांगेस में देवभूमि मार्डन स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नीना गौतम कुल्लू, 10 नवंबर। चिल्ड्रेन साइंस कांगेस का जिला स्तरीय आयोजन कुल्लू जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में किया गया जिसमें जिला भर के छात्रों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में निरमंड विकास खंड के जगातखाना स्थित देवभूमि मार्डन स्कूल के छात्रों ने भी भाग लिया। उपरोक्त स्कूल के सायना, पंकज, हितेश नलवा, आर्यन, आशिव, भूमिका व गीतांजलि द्वारा तैयार की गई साइंटीफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार अंधविश्वास पर आधारित लघु नाटिका अंधविश्वास एंव विज्ञान की प्रस्तुति पर भी स्कूल को जिला स्तर पर तीसरा स्थान मिला तथा अपनी विशेष अदाकारी के लिए हितेश नलवा को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। अपने स्कूल को मिली इस उपलब्धि से स्कूल के छात्र और अभिभावक समूह में उत्साह का माहौल है। स्कूल की चेयरमैन कविता ठाकुर व प्रधानाचार्य डीएस ठाकुर ने इसका श्रेय अभिभावकों का सहयोग छात्रों की मेहनत और ध्यापक रमन और अंकुश के मार्ग दर्शन को दिया है।
































