शिवसेना बाल ठाकरे हिमाचल में तीसरे बिकल्प के रूप में उभरेगी – एस डी वशिष्ट
शिवसेना बाल ठाकरे गांव – गांव अपना परचम लहराएगी – सुरेश कुमार शेशा
जसवाल, ऊना ( 6 जनवरी ) शिवसेना बाल ठाकरे गांव – गांव अपना परचम लहराएगी वहीं सोमवार को मैहतपुर में लगभग 30 युवाओं ने शिवसेना बाल ठाकरे का दामन थामा जबकि अभिषेक शर्मा को रायपुर साहोड़ां इकाई का प्रधान बनाया गया। जिला ऊना विधानसभा के अंतर्गत आते मैहतपुर के एक निजी होटल में शिवसेना बाल ठाकरे के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शेशा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक में शिवसेना कार्यकारी अध्यक्ष बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। जिला प्रभारी राजीव मनन ने बताया कि इस बैठक का मूल उद्देश्य नए कार्य कर्ताओं की सदस्यता ग्रहन एवं पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए सिखों पर हुए हमले की लेकर किया गया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस डी वशिष्ट ने लगभग 30 युवाओं को सरूपा डाल कर शिव सेना बाल ठाकरे की सदस्यता ग्रहण करवाई, ओर कहा कि शिवसेना बाल ठाकरे हिमाचल में तीसरे बिकल्प के रूप में उभरेगी, पाकिस्तान में सिखों पर हमला कर के वहा के लोगो की मानसिकता सारी दुनिया के सामने आ गई है पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को इस विषय मे करवाई करनी चाहिए, शिव सेना बाल ठाकरे इस हमले की कड़ी नींदा करती है वही जिला शिव सेना के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शेशा ने कहा कि आज हमने 30 युवाओ को शिव सेना में जोड़ा है,आने वाले समय मे पंचायत चुनावों में शिवसेना अहम भूमिका निभाएंगी शिवसेना बाल ठाकरे गांव – गांव अपना परचम लहराएगी ,उन्होंने कहा कि जिला भर में हम शिव दत्त वशिष्ट के नेतृत्व में ओर मजबूती के साथ उतरे गे ,ताकि आने वाले विधानसभा एवम लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता को कोई तीसरा विकल्प मिल सके। इस मौके पर राजीव मनन,अभिनव गौतम,अनमोल गौतम,विनोद सैनी,विजय कुमार,नरेश कुमार, नीरज बल्ली,राजन बल्ली अमरीक कुमार, पंकज राज, उपस्थित रहे।
































