डोर टू डोर जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मे दी जानकारी
करनाल, आशुतोष गौतम(4दिसंबर) सीडीपीओ मधु पाठक के दिशानिर्देश अनुसार बाल भवन असंध मे महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मे बताते हुए जिला सहायक कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि मातृ वंदना सप्ताह 2 से 8 दिसंबर तक मनाया जाएगा जिसमे महिलाओं को मातृ वंदना योजना के बारे मे विस्तार से बताया जा रहा है। रैली निकालकर और डोर टू डोर जाकर इस योजना के बारे मे जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को फुल व फल देकर सम्मानित किया गया। गांव सालवन मे भी तख्तियों पर स्लोगन लिख कर और रैली निकालकर जागरूक किया गया वही सरपंच मित्रपाल शर्मा के साथ मीटिंग कर इस योजना के बारे मे चर्चा की गई। अवसर पर सुपरवाइजर रीतू शर्मा, एएनएम स्वाती शर्मा, काजल, प्रियंका, पूनम, सोनिया, अजंलि, बेअंत कौर, संतोष, राजकौर, निर्मला, मनीषा, ज्योति, सालवन सुपरवाइजर सुमन, रूपा राणा, शीला, ललीता, राजेश व सुमन सहित अन्य आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रही।


































