ताईवान की इंस्टीट्ïयूट फॉर इन्फोर्मेशन इंडस्ट्री ने स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा मुहैया करवाई
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 दिसंबर) ताईवान की इंस्टीट्ïयूट फॉर इन्फोर्मेशन इंडस्ट्री की ओर से शहर के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा मुहैया कराने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉंसेप्ट प्रदान किया गया है। इसके तहत निकट भविष्य में इंस्टीट्ïयूट से जुड़ी ताईवानी कम्पनियां इस विद्यालय में एक कम्प्यूटर लैब स्थापित कर, उसमें लैपटॉप सहित हाई लर्निंग सोफ्टवेअर, यू-सिस्टम सोफ्टेअर, इंटरएक्टिव वाईट बोर्ड तथा यू.पी.एस. जैसे उपकरण उपलब्ध करवाएंगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी के अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य अंजू सरदाना तथा कम्प्यूटर शिक्षक पुनीत शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इनीशिएशन सेरेमनी के दौरान ताईवान के डिप्टी हाई कमिश्रर द्वारा इन्हें सम्मानित भी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि बीती 17 अक्तूबर को ताईवान में एक शिखर वार्ता का आयोजन हुआ था, जिसमें स्मार्ट क्लास रूम का प्रदर्शन किया गया। भारत की ओर से गए डैलीगेशन को यह प्रदर्शन पसंद आया और फिर उसी के आधार पर इंस्टीट्ïयूट फॉर इन्फोर्मेशन इंडस्ट्री ताईवान के साथ कोलेब्रेशन हुआ। इसके पश्चात उपरोक्त इंस्टीट्ïयूट की ओर से निर्णय लिया गया कि वे करनाल स्मार्ट सिटी के एक स्कूल में स्मार्ट क्लास के लिए कम्प्यूटर लैब स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर मंगलवार 24 दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित द ललित होटल में एक शुभारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपरोक्त इंस्टीट्ïयूट की ओर से पी.ओ.सी. (प्रूफ ऑफ कॉंसेप्ट ) दिया गया। इस कार्यक्रम में ताईवान के आर्थिक मामले मंत्रालय के औद्योगिक विकास ब्यूरो के महानिदेशक जंग-हवा ल्यू के नेतृत्व में ताईवानी डैलीगेशन ने भाग लिया।



































