शनिवार को करनाल में कोरोना के 4 नए मामले, एक युवक इन्द्री सब डिवीजन के खेड़ा गांव का तथा अन्य 3 करनाल शहर के चमन गार्डन के, सभी का कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ईलाज
करनाल, आशुतोष गौतम ( 23 मई ) जिला में शनिवार को कोरोना के 4 नए मामले आ गए हैं। सभी हरियाणा से बाहर जाकर वापिस आने वाले हैं और कोरोना पॉजीटिव आते ही इन्हें शहर के कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज में शिट कर ईलाज शुरू हो गया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक मामला इन्द्री के खेड़ा गांव के युवक का है, जो नोएडा से वापिस आया था। शुक्रवार को इसका टैस्ट किया गया, तो आज यानि शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। अन्य 3 मामले चमन गार्डन करनाल शहर के हैं। तीनो एक ही परिवार के हैं और कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में दिल्ली गए थे। पिछले सप्ताह यह वापिस आए, तो एक व्यक्ति में बुखार के लक्षण दिखाए दिए। मैडिकल कॉलेज में टैस्ट करवाया तो वह कोरोना पॉजीटिव मिला। उसके साथ परिवार के दो अन्य सदस्यों का भी टैस्ट हुआ और वह भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इन सभी चारों का मैडिकल कॉलेज में ईलाज शुरू हो गया है। जो व्यक्ति इनके सपर्क में आए हैं, उनका भी टैस्ट करवाया जा रहा है। सबंधित क्षेत्र को कन्टेन्मेंट जोन बनाकर सील किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि जिला में अब कोरोना केसों की कुल संया 27 हो गई है, इनमें से 15 ठीक होकर अपने घर चले गए हैं, एक व्यक्ति की पहले ही मृत्यु हो गई थी, शेष 11 एक्टिव केस हैं और सभी हरियाणा के बाहर से वापिस आने वाले हैं। उन्होंने जिला के लोगों से आग्रह किया है कि बहुत ही जरूरी कार्य हो, तभी बाहर जाएं और मास्क और सोशल डिस्टैंसिंग से अपना बचाव रखें। उन्होंने जिला वासियों से यह भी अपील की है कि यदि उनके पड़ोस, मोहल्ला या वार्ड में किसी व्यक्ति के अंदर कोरोना के लक्षण दिखाई दें या कोरोना संदिग्ध लगे, तो उसकी सूचना जिला प्रशासन, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सिविल सर्जन या सबंधित एस.एच.ओ. को दें। गांव हो या शहर साी लोग मास्क पहनें, सोशल डिस्टैंसिंग रखें और हाथों को साबुन से कई बार साफ करें। डीसी ने कहा कि कोरोना आज पूरी दुनिया में फैल चुका है और एक महामारी का रूप ले चुका है। यदि लोग सावधानी रखेंगे, तो इससे बच पाएंगे। किसी को भी जुखाम, खांसी, बुखार, शरीर टूटने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत कल्पना चावला राजकीय मैडिकल कॉलेज जाएं और अपनी जांच करवाएं।

































