जेसीआई करनाल एजाइल ने लगाया दो दिवसीय रक्तदान शिविर
करनाल, आशुतोष गौतम ( 23 मई ) जेसीआई करनाल एजाइल की ओर से कोरोना महामारी के चलते निर्मल ब्लड बैंक में दो दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 82 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें जेसीआई के सदस्यों के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को कोरोना योद्धाओं की संज्ञा दी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका राहुल मदान ने अदा की व मेंटर के रूप में विक्रांत गुप्ता मौजूद रहे। शिविर का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश मेथ्यू ने किया। इस वीडियो कांफ्रेंस में जोनल प्रधान देवेंदर गोयल, नेशनल कोर्डिनेटर राखी जैन व जोनल कोर्डिनेटर नीरज मेहता शामिल रहे। शिविर के समापन पर जेसीआई करनाल एजाइल के प्रधान मोहित कुमार ने कहा कि कोरोना संकट काल में रक्तदान करना बेहद जरूरी हो गया है। रक्त की कमी न हो, इसके लिए अधिक से अधिक रक्तदान करना होगा। उन्होंने बताया कि जेसीआई की ओर से नीड ब्लड कॉल जेसीआई प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक 400 यूनिट रक्त इक्टठा हुआ, जोकि जरूरतमंदों तक पहुंचा दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका मोहित चावला अदा कर रहे हैं। इस अवसर पर निर्मल ब्लड बैंक के निदेशक एच.के. चावला, जेसीआई करनाल एजाइल के पूर्व प्रधान हरसिमरण वधवा, कोषाध्यक्ष वरूण अरोड़ा, संरक्षक शैले चौधरी, कर्ण बंसल, नरेश मदान, परमिंदर सिंह, सचिन वधवा, तोषांत गुप्ता, सात्विक चौधरी, जेसीरिट चेयरपर्सन रीतू सुर, रूपांशी चौधरी व शालिनी बठला मौजूद रहे।
































