प्रशासनिक अधिकारियो सहित भारी बारिश के बाबजूद लिया टाहलीवाल में जायजा
जसवाल, ऊना ( 13 जनवरी ) नगर पंचायत टाहलीवाल के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले गन्दे पानी की निकासी के हल के लिए एचपीएसाईडीसी उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ मौके के जायजा लिया । भारी बारिश में अधिकारियो के साथ पहुचे प्रो राम कुमार ने निरीक्षण कर स्थानीय लोगो को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनको गन्दे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी तथा विभाग के अधिकारियो को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले पानी के लिए एक अलग से नाला बनाया जाने के एस्टीमेट बनाए जिसके लिए प्रदेश सरकार से बजट लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि जयराम सरकार खुले दिल से हरोली को पैसा विकास कार्यो के लिए दे रही है तथा कोई भी कार्य पैसे के अभाव में नही रहेगा औऱ टाहलीवाल वासियो की बड़ी पुरानी गन्दे पानी की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा । इस अवसर पर एसडीएम हरोली गौरव चौधरी , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एस के धीमान , एचपीएसाईडीसी के अधिशाषी अभियंता दिनकर शर्मा ,ई0 एम के शर्मा ,ई0 सुशील कुमार , ई0 खेमराज ,उद्योग विभाग से अखिल शर्मा , नगर पंचायत टाहलीवाल के उपाध्यक्ष राज कुमार , पार्षद राज कुमारी , कमल सैनी , निरंजन सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे ।






























