फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया 3 युवकों को
करनाल, आशुतोष गौतम ( 15 दिसंबर ) कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 3 युवकों से हजारों रुपए ठगने का मामले सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। गांव काला माजरा यूपी निवासी शिकायतकर्ता रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईटीआई पास है, और रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उसे उसके ही गांव का एक युवक मिला, जो मैडीकल कॉलेज में नौकरी कर है। उसने डीकल कॉलेज में बिजली कर्मी के तौर पर नौकरी लगवाने की बात कही। लेकिन इसके लिए एसे 20 हजार रुपए नकदी और 25 हजार पहला वेतन मिलने के बाद देने होंगे। इस पर शिकायतकर्ता रवि ने उसे 20 हजार रुपए नकदी दे दिए। इस बीच उसकी मुलाकात पानीपत वासी गौरव व सहारनपुर वासी रवि से हुई। जिन्होंने बताया कि उसने नौकरी के लिए 9000 रूपए दिए है, जबकि गौरव ने 22500 रूपए दिए है। आरोपी ने उनसे सभी कागजात ले लिए और कहा कि उनकी नौकरी लग गई है, बस वह मेडिकल कॉलेज आकर अपने आई कार्ड ले सकते है। जब वह मेडिकल कॉलेज में पहुंचे, तो आरोपी ने उन्हें फर्जी आई कार्ड दे दिए।
फर्जी कार्ड देखकर हुआ खुलासा- जब वे मैडीकल कॉलेज के वार्ड में पहुंचे तो उन्हें सिक्यारिटी गार्ड ने रोक लिया और यहां पर घुमने का कारण पूछा। इस पर तीनों युवाओं ने कहा कि यहां पर उनकी नौकरी लगी है। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें कार्ड दिखाने को कहा। इस पर सिक्योरिटी गार्डस ने कार्ड को सुपरवाइजर को दिखाए। चेक करने पर पता चला कि कार्ड तो फर्जी है। ऐसा सुनते ही उन्हें सच्चाई के बारे में पता चल गया कि उनके साथ ठगी हो गई हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






























