करनाल मानव सेवा संघ ने लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर
करनाल, आशुतोष गौतम ( 15 दिसंबर ) करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाले निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर की भांति इस माह भी 91वां निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि इस शिविर में दूर- दराज से आये लगभग 498 व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और इस शिविर में डा. बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये नेत्र रोग विशेषज्ञो डा. सुनिल व सतपाल और सहायक रवि राणा द्वारा नेत्र रोगियों की आंखो की जांच की व उसके बाद संभव निशुल्क दवाईयां दी गई। जो रोगी आप्रेशन योग्य पाये गये उन्हें निशुल्क आप्रेशन की तिथि दे दी गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में कृष्ण गर्ग पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जोगिन्द्र चौहान पूर्व पार्षद ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि जनता के सहयोग से मानव सेवा संघ में समय-समय पर अनेक जनसुविधायें चलाई जा रही है। स्वामी जी ने बताया कि करनाल मानव सेवा संघ में स्मार्ट सेवा केन्द्र बनाया गया है जिसमें एक्स-रे, अल्ट्रसाउंड व रक्त की जांच व अन्य जांचें भी मुख्यमंत्री के आदेश पर की निशुल्क की जा रही है। आये हुये मुख्य अतिथियों ने मानव सेवा संघ में चल रही जन सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम में स्टेज का संचालन दुलीचंद शर्मा ने किया। शिविर में आये सभी नेत्र रोगियों व मेहमानो को चाय प्रसाद नाश्त व भोजन करवाया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि 19 जनवरी को करनाल मानव सेवा संघ अगले कार्यक्रम में गरीब कन्याओं का विवाह करवायेगा। इस शिविर में शहर के गणमान्य व समाजिक व्यक्तियों द्वारा विशेष रुप से भाग लिया जिसमें मुख्य रुप से नागेश गुप्ता सीए, रमेश गुप्ता, बलवंत राज गर्ग, श्रीमती सवित्री बिन्दलेश, केवल कृष्ण, चेतन पसरीचा, राम प्रकाश शर्मा, श्रीमती गौतम जैन, रामेश सैनी, जागीर सैनी, निर्मल बहल, विरेन्द्र गौतम, श्रीमती चंपा अहुजा, बालकिशन शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रामसिंह, रामकुमार, भीम सैन, श्रीमति राज लांबा आदि उपस्थित थे।


































