आईटीसी सेवलॉन ने एडवांस्ड हेक्सा हैंड सैनिटाइजर लांच किया
Baddi, 13 अप्रैल (शांति गौतम) कोविड—19 के लगातार बढ़ते मामलों ने हाथों की साफ—सफाई को पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण बना दिया है। आईटीसी का मूलमंत्र रहा है, ‘राष्ट्र पहलेÓ और अपने इस सिद्धांत पर चलते हुए आईटीसी सेवलॉन ने सैनिटाइजर उत्पादन में तेजी लाने के लिए अपने एक अत्याधुनिक पर यूम प्लांट को सैनिटाइजर उत्पादन प्लांट में बदलने समेत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आईटीसी सेवालॅन ने सेवलॉन हेक्सा हैंड सैनिटाइजिंग लिक्विड पेश करने की घोषणा की है। यह उत्पाद शीघ्र और लंबे समय तक असरकारक रहता है। सेवलॉन हेक्सा 99.99 फीसदी बैक्टीरिया और फंगस से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कई तरह के प्रत्यक्ष और परोक्ष वायरस से भी सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। इससे आम नागरिकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को भी वायरस से बचाव में मदद मिलेगी। आईटीसी लिमिटेड में पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बिजनेस डिविजन के चीफ एक्जीक्यूटिव समीर सत्पथी ने कहा कि सेवलॉन हेक्सा को कोविड—19 के इस चुनौतीपूर्ण दौर में देश की भरोसेमंद, प्रभावी और सुरक्षात्मक स्वच्छता जरूरतों की महत्वपूर्ण और तत्काल पूर्ति के लिए तैयार किया गया है। सेवलॉन हेक्सा हैंड सैनिटाइजर लिक्विड 250 रुपए में 500 मिली पंप पैक में उपलब्ध है, वहीं 500 मिली रीफिल पैक की कीमत 240 रुपए है।
































