वशिष्ट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल के बच्चों, बस चालकों व सहचालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी
जसवाल, ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल के बच्चों, बस चालकों और सहचालकों को कमल ठाकुर ( एआरटीओ,ऊना) तथा उनकी टीम के द्वारा यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं से 12वीं तक के बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया गया । उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। गाड़ी चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी नहीं चलानी चाहिए और उन्होंने कमल ठाकुर तथा उनकी टीम का धन्यवाद किया।

































