करनाल, आशुतोष गौतम। 14 सितंबर
जेसीआई करनाल सिटी ने आज साईकिल रैली का आयोजन किया। साईकिल रैली को करनाल कल्ब से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साईकिल रैली नगर के विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए 13 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वापिस करनाल कल्ब में आकर सम्पन्न हुई। जेसीआई करनाल सिटी के प्रधान पुनीत जैन ने साईकिल रैली के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा के अनुरूप फिट इंडिया हिट इंडिया के स्लोगन के तहत इस साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिलावासियों को आह्वान किया कि वह अपने रोजमर्रा के कामों के लिए दोपहिया व चार पहिया वाहनों को तरजीह न देकर साईकिल का प्रयोग करें। इससे एक तरफ जहां पर्यावरण की सुरक्षा होगी वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल पर आने वाला खर्चा भी बचेगा। साईकिल वैसे भी इको फ्रैण्डली सवारी है। जेसीआई करनाल सिटी के कोर्डिनेटर एपीएस चोपड़ा ने कहा कि साईकिल रैली के माध्यम से जिलावासियों को यह संदेश दिया गया कि वह अपने स्वास्थ्य को साईकिल चलाकर भी बेहतर रख सकते हैं। लगातार साईकिल चलाने से मनुष्य के जीवन में छोटी-मोटी बिमारी पास भी नहीं फटकती। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनूप भारद्वाज, शाम सुन्दर तथा उप प्रोजेक्ट डायरेक्टर जतिन सिंगला व दिनेश गर्ग ने साईकिल रैली में आए हुए प्रतिभागियों तथा रॉयल साइकिलिंग कल्ब का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे जिला वासियों में स्वास्थ्य के प्रति व्यापक रूप से चेतना का संचार होगा। संस्था के जनसंपर्क निदेशक विकास कथूरिया व धर्मेन्द्र आहुजा ने बताया कि जेसीआई करनाल सिटी समय-समय पर पर्यावरण सुरक्षा के ऊपर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन नगर में करती ही रहती है। साईकिल रैली में मुख्य रूप से राजीव वोहरी, पंकज सोनी, दिलबाग नरवाल, लोकेश धवन, दिनेश गुलाटी धीरज कुमार, पुनीत जैन, अभिषेक सिंगला, एपीएस चोपड़ा, सुनील गुप्ता, राजेश गर्ग, शाम सुन्दर, धर्मेन्द्र आहुजा, विकास कथूरिया, अनूप भारद्वाज, अविनाश भारद्वाज, विनय गोयल, प्रवीन गोयल, विजेन्द्र सिंगला, जतिन सिंगला, वरुण गुप्ता, दिनेश गर्ग, दिनेश गांधी, अंकुर गुप्ता, पंकज अग्रवाल ने भाग लिया।





























