कहा सुरजेहडा़ से शिव मंदिर की पुली के निर्माण कार्य का टेंडर 30/07/2025 को लगाया गया है, लेकिन इसका निर्माण कार्य पहले ही ठेकेदार द्वारा किया जा चुका है
डॉ रणधीर जसवाल,(ऊना) पूर्व बीडीसी सदस्य रणवीर राणा ने मीडिया से कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भारी भरकम भ्रष्टाचार का बोलबाला है और लोक निर्माण विभाग चंद ठेकेदारों के साथ मिलकर सरकारी पैसों की बंदरबांट कर रहा है और ठेकेदारों को नाजायज फायदा पहुंचाया जा रहा है। सरकारी विभाग के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ शिमला में माननीय हाईकोर्ट में अपील की जाएगी। जिससे सरकारी पैसों के दुरूपयोग पर अंकुश लग सके। ऊना जिला की झंबर पंचायत में लिंक रोड सुरजेहडा़ से शिव मंदिर की पुली का निर्माण बिना टेंडर व भ्रष्टाचार के घेरे में बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग बंगाणा इस मामले में शक के घेरे में है। पूर्व बीडीसी सदस्य रणवीर राणा ने सवंधित विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों के पैसे का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। विभाग के अधिकारी करीब 4 -5 ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग चंद ठेकेदारों से काम करवा रहा है जबकि उस काम का टेंडर बाद में होता है। सुरजेहडा़ से शिव मंदिर की पुली के निर्माण कार्य का टेंडर 30/07/2025 को लगाया गया है, लेकिन इसका निर्माण कार्य पहले ही ठेकेदार द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी ऐसे निर्णय ले रहे हैं जिनका उनको कोई अधिकार नहीं है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग तथा चंद ठेकेदारों की मिलीभगत से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बड़े लेवल पर कथित भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार इसकी जांच करवाए ताकि दोषी अधिकारियों को कड़ी सजा मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग बंगाणा के उपमंडल बसाल की परत दर परत पोल खोलते हुए बताया कि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बदोली में एक डंगे का बिना टेंडर लगाए हुए निर्माण किया गया है, और डंगे की जो मौजूदा स्थिति है वह बहुत ही दयनीय दशा में है उसमें पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण से संबंधित तमाम पैरामीटर्स को ताक में रखकर लीपापोती की गई है। जबकि उसकी टेंडर प्रक्रिया आगामी अगस्त में पूरी की जानी है, उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग से पूछा है कि जब उक्त डंगे का टेंडर ही नहीं लगा है तो उसके निर्माण में विभाग द्वारा सीमेंट का प्रयोग कहां से कराया गया है, यह भी एक संवेदनशील विषय है। इसके अलावा रणवीर राणा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग बंगाणा के उपमंडल बसाल के ही तहत समूरकलां स्थित मुख्य मार्ग से छलबड़ मोहल्ला के लिए लगभग 20 लाख रुपए का पेवर वर्क (टाइल) विभाग द्वारा कराया गया है, जिसमें ठेकेदार को मोटी कमाई होने का अंदेशा है, और 31 मार्च 2025 को उसकी पूरी पेमेंट भी ठेकेदार को कर दी गई है, लेकिन गत मई महीने में विभाग द्वारा करीब 3 लाख रुपए का एक और टेंडर लगाया गया है, जबकि रोड का कार्य अंतिम बिंदु तक संपन्न हो चुका था, उन्होंने कहा कि इस काम पर भी विभाग द्वारा ठेकेदार के साथ मिलीभक्त के चलते जनता के पैसे का सरेआम गोलमाल किया गया है, जोकि बहुत ही संवेदनशील मामला है और उच्चस्तरीय जांच का विषय है। रणवीर राणा ने कहा पीडब्ल्यूडी बंगाणा के समूरकंला से लेकर छलबड़ रोड तक लाखों रुपए का गोलमाल किया गया है। यह सारा रोड कंप्लीट हो चुका है जिस ठेकेदार ने इस रोड का काम किया है उसकी पेमेंट ठेकेदार को 31 मार्च को हो चुकी है और उसके बाद विभाग ने ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए फिर से 6 -5 2025 को 3 लाख का टेंडर और दे दिया है। उन्होंने कहां की विभाग के जो अधिकारी इसमें शामिल है सरकार को उनके ऊपर एक्शन लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए। रणवीर राणा ने कहा कि हम मीडिया के माध्यम से लोगों को और सरकार को दिखाएंगे कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में उनके पैसे का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है।































