जिला स्तरीय बाइक रैली में 140 मोटरसाइकिलों के साथ उतरेंगे युवा, दविंदर भुट्टो हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना बीएचटी न्यूज,बंगाणा (ऊना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा मोर्चा की बाइक रैली में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाएंगे। रैली में कुटलैहड़ से करीब 140 मोटरसाइकिल सवार युवा शामिल होंगे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो बाइक सवार युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद भुट्टो स्वयं भी जिला स्तरीय बाइक रैली में शामिल होंगे।रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से युवा कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के साथ यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाने का संदेश देगी।पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री का जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा और समाजसेवा के संकल्प को मजबूत करने का दिन है।भुट्टो ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है। बाइक रैली के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कुटलैहड़ के सभी युवा कार्यकर्ताओं से बाइक रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की यह भागीदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती देने का संदेश भी देगी।































