भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं गुजरात प्रभारी बिहार के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सीपी ठाकुर के बेटे दीपक ठाकुर रहे मुख्यतिथि
बीबीएन 16 अक्तूबर (शांति गौतम) बद्दी स्थित अमरावती कालोनी में पूर्वांचल बाबा चौबे विद्या वैदिक जन मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा करवाया जाने वाला छठा विशाल भगवती जागरण शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें भोजपूरी कलाकार सुजीत गौतम, हिन्दी व भोजपूरी गायक बलवन्त सिंह, भोजपूरी स्टार शालिनी दूबे, भोजपूरी हास्य कलाकार शभू बाबा तथा मंच संचालक संदीप बाबा ने एक से बढकर एक भोजपूरी व हिन्दी प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब नचाया। जागरण सांय सात बजे शुरू होकर सुबह पांच बजे तारा रानी की कथा के पूजन के साथ स पूर्ण हुआ। इस दौरान अनेक प्रकार की झांकियों का भी आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष आलोक चौबे व उपाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि बददी में पूर्वांचल निवासियों द्वारा करवाया गया यह छठा विशाल भगवती जागरण है। जिसमें भोजपूरी एवं हिन्दी गायक कलाकारों ने रात भर मां के भजनों का ऐसा समां बान्धा कि दर्शकों की नींद समझो गायब ही होग गई हो। और सभी दर्शकों ने दिलखोलकर नाच गाने के साथ जागरण का आनन्द लिया।
उन्होंने कहा कि बददी नगर में पूर्वांचल के पचास हजार से ज्यादा लोग भिन्न भिन्न उद्योगों तथा व्यापारिक संस्थानों में अनेकों वर्षों से कार्यरत हैं। व अपना ब्यवसाय कर रहे हैं। और यह मां भगवती जागरण सभी पूवांचल निवासी एक साथ मिलकर भोजपूरी संस्कृति को संजोकर सामूहिक तौर पर मनाते हैं। इस अवसर पर मु य अतिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं गुजरात प्रभारी बिहार के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष सीपी ठाकुर के बेटे दीपक ठाकुर सहित दून के विधायक परमजीत सिंह प मी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा़ श्रीकान्त शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र दीपा, उपाध्यक्ष सुषमा गुरमीत कुंडलस, पार्षद संदीप सचदेवा, संजीव कुमार, राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन व पार्षद मदन चौधरी, संजीव कुंडलस, समिति के अध्यक्ष अशोक चौबे, उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्या पान्डे, भुवन सिंह, विकास झा, सरवन ठाकुर, अजय चौबे, जगरनाथ साह, कृश्ण नन्द राय, पवन सिंह, अमित तिवारी, उत्तम ठाकुर, भूवनेश्वर यादव, रंजीत पांडेय, रंजीत राय, सुरेश कुमार, सीके वालिया, परमिन्दर बगा, रमा शंकर, रघुपति, अशोक कुमार, संदीप, विश्व नारायण, आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।






























