सुनहरी भविष्य के लिए की मंगलकामना
करनाल, आशुतोष गौतम (2नवंबर) करनाल विधानसभा से मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बाद घरौंडा विधानसभा से सबसे अधिक मतों से जीत अर्जित करने वाले घरौंडा से भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण को बधाइयां देने का सिलसिला लगातार जारी है। हर बिरादरी और वर्ग के लोग उन्हें बधाई देकर उनके सुनहरी मंगलकारी भविष्य की भी कामना कर रहे हैं। इस कड़ी में करनाल सरपंच एसोसिएशन व घरौंडा सरपंच एसोसिएशन ने घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घरौंडा विधानसभा में हुए रिकार्डतोड़ विकास कार्यों के लिए विधायक कल्याण और मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया। सरपंच एसोसिएशन पदाधिकारियों ने गंभीर व साफ छवि के घरौंडा विधायक कार्यप्रणाली के बारे में कहा कि श्री कल्याण ने पिछले 5 बरस में घरौंडा की तस्वीर बदल कर रख दी है और जिस तरह से यहां विकास कार्यों की गति चल रही है उससे यह बात साफ है कि आने वाले समय में घरौंडा का नाम प्रदेश में सबसे अग्रणी कस्बों में होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुलाब कश्यप, जोगिंद्र राणा, सरपंच एसोसिएशन करनाल प्रधान नरेश नली, घरौंडा के प्रधान अमरसिंह सहित सैंकडों करनाल व घरौंडा के सरपंच एसोसिएशन पदाधिकारी मौजूद रहे।
































