आयुर्वेदिक डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने सीखे आरएनटीसीपी और टीबी मुक्त हिमाचल कैसे हो
नीना गौतम कुल्लू, 2 नवंबर। टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत आयुर्वेदिक डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने आरएनटीसीपी और टीबी मुक्त हिमाचल के बारे अहम जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान आनी और बंजार के चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने भाग लिया। सिविल अस्पताल आनी में इस संदर्भ में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन आरएनटीसीपी के सलाहकार डॉ रविंद्र कुमार ने मौजूद चिकित्सकों को आरएनतीसीपी के नये गाइड लाईनों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि टीबी को नई गाइड लाईन के तहत कैसे नियंत्रित किया जा सकता हैं। जिसमें प्रदेश को 2021 तक टीबी को मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर उनके साथ बीएमओ डॉ ज्ञान ठाकुर, एसडीएएमओ डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ यशपाल राणा, डॉ ललित राणा, डॉ हरीश, डॉ सुनील, डॉ नीरज, डॉ नंदिनी, डॉ नेहा, डॉ पंकज आदि मौजूद थे।
































