हरियाणा में नहीं बिगडऩे देंगे आपसी भाई चारा: खुर्शीद
करनाल, आशुतोष गौतम (4.नवंबर) अयोध्या में राम मंदिर के मामले में मंगलवार को निर्णय आने को लेकर हरियाण में भी आपसी सौहार्द और भाईचारे को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों क्षरा प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा राज्य हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेव तथा मीडिया कोर्डीनेटर खुर्शीद आलम ने सभी बर्गों से अपील की हैं। कि सुप्रंीम कोर्ट को सर्वोच्च मानते हुए इसके निर्णय का आदर करें। इस अवसर पर निर्णय जो भी कुछ हों उसे स्वीकार करें। उन्होंने खासतौर पर प्रदेश के मुस्लिमों से अपील की कि वह किसी बहकावे में नहीं आएं। सालों पुराने भाई चारे को कायम रखें। उन्होंने बताया कि कल का दिन एतिहासक है राममंदिर को लेकर जो भी निर्णय सामने आता है उसका सम्मान करते हुए बड़ दिल का बन कर दिखाएं। खास तौर पर इस अवसर पर किसी भी प्रकार का तनाव नातो पैदा रकें। ना ही तनाव फैलाने वालों का साथ दें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सभी के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हरियाणा में सभी बर्ग के लोग आपसी भाई चारे के साथ रहते हैं। इस भाई चारे को बिगडऩे नहीं दें। उन्होंनें बताया कि आपसी सद्भाव और भाई चारे को बनाए रखने के लिए वह अपने साथियों के साथ प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा में वह आपसी सद्भाव को बना कर रखेंगे।
































