विद्यार्थियों ने कविताओं व शब्दों के माध्यम से गुरु महिमा का बखान किया
करनाल, आशुतोष गौतम (11 नवंबर) एसएमएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल तरावड़ी में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने कविताओं व शब्दों के माध्यम से गुरु महिमा का बखान किया। विद्यार्थियों ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज द्वारा दिखाए गए मार्ग पर नाटक पेश किया। स्कूल के प्रबंधक स. गुरशरण सिंह ग्रेवाल व प्रधानाचार्या सुषमा चोपड़ा ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने सभी को गुरुनानक देव जी महाराज द्वारा दी गई शिक्षाओं को जीवन में अपनाने के लिए आहन किया। स. गुरशरण सिंह ग्रेवाल ने विद्यार्थियों को गुरुनानक देव द्वारा बताए गए मूल्यों और संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा अपनी जेब खर्ची से पैसे एकत्रित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।































