गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस द्वारा करनाल में मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरु
करनाल, आशुतोष गौतम (19 नवंबर) कमलेश तिवारी की हत्या के बाद अब हिन्दू नेता व योगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप हिन्दू को सर काटने की धमकी मिली है। गौरतलब है की पिछले कुछ सालो में तेजी से बड़ा अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन योगी सेना ने भारत के सभी 724 जिलो में अपनी कार्यकर्ताओं की सख्या को इस तरह बढ़ाया की अब अंतरराष्ट्रीय लेवल पर संगठन को धमकिया मिलनी शुरु हो गयी है। संगठन सूत्रो की माने तो योगी सेना विश्व के 55 देशो में कार्य कर रही व अकेले भारत में 60 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता है। योगी सेना एक स्वतंत्र संगठन होने के बाबजूद भी उतर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ को समर्थन करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने करनाल में मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरु कर दी। जैसे खबर मिडिया मेँ वायरल हुई तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, त्रिपुरा, झारखण्ड व दिल्ली में जिला अधिकारियो योगी सेना द्वारा ज्ञापन दिए जाने लगे।
हर राज्य ही नही देश की हर विधानसभा में योगी सेना अपना वजूद है। संगठन ने सभी जिलो के जिला अधिकारियो को ज्ञापन देकर योगी सेना प्रमुख कुलदीप हिन्दू के लिए सुरक्षा की मांग की है। कमलेश तिवारी की हत्या की तर्ज पर मिली ये धमकी से ये साफ हो जाता है की सक्रिय हिन्दू संगठनो के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए सरकार को कड़ी करवाई करनी होगी। सगठन ने देश के प्रधानमन्त्री, गृह मंत्री व राष्ट्रपति को सुरक्षा देने की मांग की।

































