ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित होंगी देश की महान शख्सियतें, टीवी एंव फिल्म अभिनेत्री रागिनी खन्ना करेंगी शिरकत
करनाल, आशुतोष गौतम (24 नवंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक महा अभियान को समर्पित राष्ट्र स्तरीय ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। नरेंद्र अरोड़ा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया भ्र्ष्टाचार के खात्मे की जागरूकता को लेकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार 22 दिसम्बर को भ्रष्टाचार निरोधक महाअभियान को समर्पित ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड सम्मान समारोह का राष्ट्र स्तरीय भव्य आयोजन विवान रिसोर्ट में किया जाएगा। जिसमें टीवी एंव फिल्म अभिनेत्री रागिनी खन्ना सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित होकर देश के विभिन्न राज्यों की महान हस्तियों को सम्मानित करेंगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों की ऐसी महान हस्तियों को ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है । उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रही विभूतियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश की कई जानी मानी हस्तियां उपस्थित होकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए संदेश देंगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर वार के लिए एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी एवं सदस्य सभी राज्यों में जमीनी स्तर पर जागरूकता की अलख जगा रहे हैं। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड के लिए किसी भी क्षेत्र में अचीवर अप्लाई कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया, राष्ट्रीय निदेशक भारत भूषण आहूजा व सत्यम नागपाल, स्टेट पीआरओ राहुल शर्मा, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे।






























