कोई दावेदार नगर परिषद् के पास नहीं आया है ऐसे में खाली पड़े 133 मकान खंडहर हो रहे
मकानों के लिए उन हिमाचलियों को पहल दी जानी चाहिए जो आर्थिक तौर पर कमजोर – सतीश बेरी
बीएचटी न्यूज, परवाणू ( 25 नवंबर) परवाणु के सैक्टर-4 में केंद्र सरकार की योजना आई.एच.एस.डी.पी. (इंटीग्रेटिड हाऊसिंग स्लम डवलैपमेंट प्रोग्राम)के तहत बने 192 मकानों में से नगर परिषद् को अभी तक केवल 59 दावेदार ही मिल सके हैं ! शेष 133 मकानों के लिए अभी भी कोई दावेदार नगर परिषद् के पास नहीं आया है ऐसे में खाली पड़े 133 मकान खंडहर हो रहे हैं ! खंडहर होते मकानों व् सरकारी सम्पति के हो रहे नुक्सान को देखते हुए परवाणू के शिरडी साई बाबा भक्त संगठन ने निर्णय लिया है की वह परवाणू का सर्वेक्षण कर बेघर व् भूमिहीन पात्र परिवारों की खोज कर उन्हें बसाने में सहायता करेगी ! यह बात शिरडी साई बाबा भक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष व् समाज सेवी सतीश बेरी ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी कर कही जिसमे उन्होंने सेक्टर 4 में गरीबों के लिए बने मकानों की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की ! बेरी ने कहा की सरकार की नीतिया देश के नागरिकों के हक़ में अवश्य है परन्तु इनपर उन नीतियों के मुताबिक अमल नहीं किया जा रहा ! सेक्टर 4 में केंद्र सरकार के तहत बने मकानों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा की हिमाचल में गरीबों के लिए मकान बनाने से पहले सरकार को सर्वेक्षण करना चाहिए था ताकि पत्रों के अनुसार मकान बनाये जा सकें ! सतीश ने कहा की परवाणू में जो मकान गरीबों के लिए बनाये गए हैं वह उन पात्र परिवारों को नहीं मिल सके हैं जिन्हे इसकी आवश्यकता है, और जिन्हे मकान दिए गए हैं वह पात्र हैं या नहीं यह भी यह भी एक अलग विषय है ! सतीश ने कहा की इन मकानों के लिए उन हिमाचलियों को पहल दी जानी चाहिए जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं तथा किराये पर रहने को मजबूर हैं ! बेरी का कहना है की जो पात्र हैं वो इतने गरीब हैं की नगर परिषद् की शर्तें पूरी नहीं कर पाते , इतना ही नहीं नगर परिषद् भीं उनकी सहायता के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन भी नहीं देती ! सतीश ने कहा की सरकार की सम्पति का नुक्सान एक आम आदमी का नुक्सान है, क्युकी एक आम आदमी जब टेक्स भरता है तो सरकार उसका उपयोग लोगों की सहूलियत के लिए करती हैं , परन्तु इस तरह से मकानों व् उद्योगों का खंडहर होना न केवल सरकार का नुकसान हैं बल्कि जनता के पैसे का भी नुकसान है ! सतीश बेरी ने प्रेस बिज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है की जब तक इन मकानों के पात्र मिलने तक इन्हे उन लोगों को किराये पर देने का प्रावधान किया जाये जो लोग झुग्गिओं में रह रहे हैं ! ताकि परवाणू से झुग्गियां ख़तम हों तथा परवाणू स्वच्छ हो और जैसे पात्र मिलते हैं उन्हें मकान सौंपे जाएँ ताकि मकानों की देख्भाल हो सके तथा सरकार व् आम जनता के पैसे का सदुपयोग हो सके ! झुग्गी वालों को मकान किराये पर देने से परवाणू से झुग्गियों का सफाया होगा तथा सरकार की स्वछता मुहीम को बल मिलेगा तथा सरकार को आमदन होगी जिस से मकान खंडहर होने से बच सकेंगे ! साई बाबा भक्त संगठन ने परवाणू वासियों से अपील की है की यदि कोई पात्र व्यक्ति उनकी जानकारी में हैं तो वह संगठन से संपर्क कर सकते हैं ताकि संगठन उनकी पर्याप्त मदद कर सके !साथ ही ऐसे व्यक्ति जो पात्र हैं परन्तु उन्हें फार्म भरने या इस से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी नहीं है वह भी संगठन से मदद ले सकते हैं !





























