उद्योग की एनओसी में मांग रहे थे पैसा, कंसल्टेंट की शिकायत पर विजिलेंस की कार्यवाही
बददी, 8 दिसंबर( शांति गौतम) बददी के फायर ऑफिसर को 30 हजार रुपए रिश्वत देते रंगे हाथ धरा है। शिकायत मिलने पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि फायर ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने एनओसी देने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिस व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी उसने मामले की शिकायत विजिलेंस में कर दी। शिकायत मिलने पर डीएसपी संतोष शर्मा की अगुवाई में विजिलेंस की टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी निजी होटल से हुई है। झाड़माजरी के उदयोग नॉक्स इंडस्ट्रीस के कंसलटेंट गुरप्रीत सिंह सैनी ने शिकायत दी कि फायर अफसर देवेंद्र कुमार एनओसी की आड़ में 2 माह से फ़ाइल रोके हुए है और उसको पास करने की एवज 30 हजार रिश्वत मांग रहा है। इसको देने के लिए सिक्का होटल का स्थान तय किया गया जैसे ही सैनी ने फायर ऑफिसर को पैसे दिए विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा की टीम ने उनको रंगे हाथों धर लिया।































