नालागढ़-बद्दी में अबैध खनन माफिया पर पुलिस का शिकंजा, आरोपियों से 1लाख 80 हजार जुर्माना वसूला
ज्योति भल्ला, नालागढ़ ( 8 दिसंबर ) अबैघ खनन पर मिल रही शिकायतों पर बीबीएन पुलिस ने खनन माफिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अबैध खनन करने बालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना वसूला है। नालागढ़ में अबैध खनन के मामले लगातार बढते ही जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अब अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । बद्दी पुलिस ने नालागढ़ खनन माफिया पर कानूनी शिकंजा कसते हुए एक टिप्पर, एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए पकड़े गए हैं वही बद्दी थाना के तहत पुलिस को दो टिप्पर एक जेसीबी अवैध खनन करते हुए पकड़ने में सफलता मिली है । बता दें कि बददी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ शिकायत के आधार पर एक हफ्ते का विशेष अभियान चलाया है। जिस पर 1, 80000 का जुर्माना भी जिला पुलिस ने बसूला है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक एन के शर्मा ने बताया कि जिला कार्यालय में बार-बार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी जिस पर बीवीएन पुलिस की ओर से एक हफ्ते का अभियानयान चलाया गया है जिसमें पहले दिन ही 5 वाहनो को जप्त किया गया है और उन पर कार्रवाई की गई है।































