वल्र्ड एन्टी क्रप्शन दिवस पर निर्भिक पत्रकारिता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने पर दिया गया स मान
बददी, 9 दिसंबर (शांति गौतम) एन्टी क्रप्शन फाउन्डेशन ऑफ इन्डिया ने विश्व भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार को देश की तरक्की में ग्रहण मानने वाले योगाचार्य किशोर ठाकुर को ग्लोरी अवार्ड से स मानित किया। यह अवार्ड उन्हें एन्टी क्रप्शन फाउन्डेशन ऑफ इन्डिया द्वारा बददी के होमलैन्ड मॉल में आयोजित हस्ताक्षर अभियान के दौरान दिया गया। संस्था के जिला सोलन अध्यक्ष आचार्य धर्मवीर शर्मा, डायरेक्टर कुलवीर सिंह आर्य, बददी इकाई के संयोजक जसवाल ने बताया कि बददी तथा नालागढ की महान विभूतियों को विश्व भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर उनके द्वारा समाज में किये जा रहे लोकहित कार्यों के लिए विशेष ग्लोरी अवार्ड से स मानित किया गया है। जिसमें नालागढ के वरिष्ठ वकील एके कौन्डल तथा बददी के व्यवसायी एवं योगाचार्य किशोर ठाकुर को यह स मान मिला है। किशोर ठाकुर बीबीएन में निष्पक्ष एवं निर्भिक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। इसके इलावा योग को जन जन तक पहुंचाने में उनका मु य योगदान है। वह प्रतिदिन सुबह के तीन घन्टे अलग अलग कालोनियों में जाकर लोगों को निशुल्क योग का ज्ञान देते हैं और योग से स्वस्थ रहने की क्रियायें सि ााते हैं। किशोर ठाकुर कहते हैं कि मानव जीवन का उद्वेश्य घर परिवार के साथ साथ नर सेवा तथा मातृ भूमि की रक्षा करना है। और इन्ही कतवर््यों का निर्वहन करते हुए वह आज तक मानव सेवा में इक्कीस बार रक्तदान कर चुके हैं तथा पर्यावरण कीक सुरक्षा के लिए एक हजार से पेड लगा चुके हैं। किशोर का कहना है कि हम सबको चौबिस घन्टे में से एक घन्टा प्रतिदिन समाज सेवा के कामों के लिए अवश्य निकालना चाहिए। इससे जहां हमारे मन को शान्ति मिलती है वहीं शरीरिक उर्जा का भी विकास होता है। उन्होंने बढते हुए नशे के प्रचलन को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आकर नशा निवारण आयोजनों में बढचढ कर हिस्सा लेने की अपील की है।






























