मौलक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वकीलों के सहयोग से मैराथन-कम-साइकल रैल का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 10 दिसंबर) हितेश गर्ग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की टीम के सहयोग से मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मैराथन कम साइकिल रैली का अयोजन कर्ण झील पर किया जिसका उद्ïदेश्य मौलिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता फैलाना हैं। यह मैराथन कम साइकिल रैली 7 दिसंबर से 12 दिसंबर 2019 तक दिल्ली से चंडीगढ़ तक जीटी रोड पर विभिन्न जिलों को कवर करेगी। हितेश गर्ग, मुख्य न्यायिक मिजिस्ट्रेट एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करनाल ने आगे बताया कि डॉ. आर.एस.डोगरा, अतिरिक्त उपायुक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश ने सुबह कर्ण लेक में मैराथन एवं साइकिल रैली को हरी झण्डी देकर रवाना किया। उमेश कुमार अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सार्वजनिक सेवाएं, रमेश चंदर अतिरिक्त सिविल जज कम चेयरमैन उप विभागीय कानूनी सेवा समिति इंद्री अक्षय चौधरी, न्यायिक मजिस्टे्रट मुकेश कुमार, न्यायिक मजिस्टे्रट कंवर प्रीत सिंह भाटिया, बार अध्यक्ष बार के विभिन्न सदस्य, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, जिला न्यायालयों के अधिकारी और जिला विधिक वेसा प्राधिकरण स्थाई लोक अदालत, जिला करनाल की जनोपयोगी सेवाओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से मिलकर मैराथन एवं साइकिल रैली आज कुरूक्षेत्र पहुंचेगी और 12 दिसंबर 2019 को उच्च न्यायालय चंडीगढ़ पहुंचेगी। आगे बताया कि प्रतिभागियों को भारतीय संविधान को अपनाने की 70 वीं वर्षगांठ के जश्न के बारे में जागरूक किया गया और भारत के संविधान के अध्याय फोर.ए. में मौलिक कर्तव्यों सहित नागरिक कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा की गई इस रैली के दौरान बुनियादी कर्तव्यों और संविधान के बारे में तख्तियों के माध्यम से विभिन्न नारे भी दिखा गए।

































