प्लेस ऑफ सेफ्टी में करवाया किशारों के लिए प्रशिक्षण कोर्स शुरु
करनाल, आशुतोष गौतम (10 दिसंबर) जिला बाल संरक्षण यूनिट, करनाल के सौजन्य से तपन पुर्नवास सोसाईटी करनाल के सहयोग से जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी की अध्यक्षता में प्लेस ऑफ सेफ्टी, मधुबन, करनाल में किशारों के लिए प्रशिक्षण कोर्स शुरु करवाया गया। प्लेस ऑफ सेफ्टी, मधुबन में जघन्य अपराध की श्रेणी के किशोर रह रहे हैं। इन किशोरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने हेतु शारीरिक व मानसिक रुप से व्यस्त रखना जरुरी है ताकि ये किशोर पुन:विधि का उल्लंघन करने में संलिप्त न हों। आज के समय में सरकार द्वारा प्लास्टिक, पोलिथीन बैग की मुहिम चलाई जा रही है ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। प्लेस ऑफ सेफ्टी, मधुबन में रह रहे किशोरों को कागज के लिफाफे बनाने का प्रशिक्षण शुरु किया गया। बच्चों द्वारा काफी उत्साहपूर्वक लिफाफे बनाने का काम सीखने में रुचि दिखाई गई। प्लेस ऑफ सेफ्टी मधुबन में लगभग 100 किशोर रह रहे हैं उन्होंने बताया कि हम सभी मिलकर प्रतिदिन लगभग 2000 से 2500 लिफाफे बना सकते हैं। किशोरों द्वारा इच्छा जाहिर की गई कि जो लिफाफे वे बनाएंगे, उन्हें मार्किट में भेजा जाएगा ताकि समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने में उनका भी सहयोग रहे। निदेशक तपन पुनर्वास सोसाइटी डा. सुजाता द्वारा बच्चों को अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बताया गया तथा संस्था द्वारा प्लेस ऑफ सेफ्टी में एक सिलाई मशीन भी दान की गई तथा इच्छुक बच्चों को कपड़े के बैग सीलने का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों को मेंटर हैल्थ डे पर जानकारी देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। इसके संबंध में किशारों के लिए पेंटिंग, मैडिटेशन इत्यादि कोर्स भी जल्द ही शुरू करवाए जाएंगे। प्रशिक्षण कोर्स के दौरान अधीक्षक प्लेस ऑफ सेफ्टी, कृष्ण मान, ट्रेनर तपन पुनर्वास सोसाइटी अंजली, हैड वार्डर अनिल कुमार, कांऊसलर राजेंद्र तथा स्टाफ उपस्थित रहा।

































