बड़ागांव के गीता विद्या मंदिर के रजत जयंती समारोह में विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 दिसंबर) गीता विद्या मंदिर बड़ा गांव में रविवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्किट कमेटी के चेयरमैन ईलम सिंह ने की, विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्रामीण शिक्षा विकास समिति के संरक्षक रतन चन्द सरदाना, पुरी एशोसिएशन के निदेशक हेमन्त पुरी, बड़ागांव के सरपंच चरण सिंह राणा उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जीवन में तरक्की का मूल मंत्र शिक्षा है। बच्चे लगन और मेहनत से शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति बच्चों को जरूर पढ़ाएं, अब पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार वहन कर रही है। बच्चे राष्ट्र के कर्णधार है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें ताकि समाज को एक सभ्य नागरिक मिल सके। इस अवसर पर विश्वराज, अशोक राणा, जिले सिंह, राजकुमार, सोमनाथ शर्मा, यशपाल राणा, संजय शर्मा, सुरेश हिंदुजा सहित स्कूली बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

































