मूकबधिर क्रिकेट टूर्नामैंट का किया उद्घाटन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 22 दिसंंबर) हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के जिला संयाजक सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि जिन लोगों में शारीरिकता के तौर पर अपूर्णता होती है। उनमें भगवान के द्वारा दी गई विशेषता भी होती हैं। दिव्यांग लोगों को किसी भी रूप में किसी से कम नहीं समझाना चाहिए। वह अपने तौर पर किसी से कम नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि मूक बधिर युवाओं को खेलते देख उन्हें काफी खुशी हो रही हैं। खेल में भी यह लोग किसी से कम नहीं हैं। हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन तथा कांग्रेस के जिला संयाजक सरदार त्रिलोचन सिंह आज करनाल के प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर छह में आयोजित मूक बधिर क्रिकेट टूर्नामैंट में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन आफ डैफ्थ द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की मेजवानी वेलफेयर एसोसिएशन आफ दा डेफ्थ द्वारा की गई। इस अवसरपर क्रिकेट खिलाडिय़ों ने अपने खेल के जोहर दिखाए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पूनिया विशेष अतिथ थे। स्पेशल गेस्ट के तौर पर प्रताप पब्लिक स्कूल के एम.डी अजय भाटिया,डायरेक्टर संजय भाटिया, पूनम भाटिया उपसिथत थे। इस अवसर पर मूक वधिर खिलाडियों ने क्रिकेट के जोहर दिखाए। उनका मैच काफी रोमांचक रहा। अतिथिों ने खिलाडियों की टीमों का परिचय प्राप्त किया। उके बाद क्रिकेट टूर्नामैंट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
































