भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 1 जनवरी ) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को ग्लोबल अचीवर्स कॉउंसिल द्वारा दिल्ली के पांच सितारा सम्राट होटल में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह ने ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड प्राप्त किया। सम्मान समारोह में सीबीआई के पूर्व निदेशक वी एन सहगल मुख्य अतिथि व ग्लोबल पीस यूनिवर्सिटी यूएसए के निदेशक जॉन पीटर, डीन डॉ एंड्रू टेलर, ग्लोबल अचीवर्स कॉउंसिल के चेयरमैन डॉ सेलवम, एआईएसी निदेशक अभिषेक बच्चन आदि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपथित रहे। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया को भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में भारतवर्ष मे जागरूकता लाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की कर्तव्यनिष्ठता की ऑनलाइन शपथ का प्रचार प्रसार करना, भारत सरकार के संकल्प से सिद्धि-न्यू इंडिया, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो प्रकल्प के अंतर्गत देश भर में हस्ताक्षर एंव शपथ ग्रहण अभियान एवं स्कूलों कालेजों एंव अन्य शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेमिनारों का आयोजन करना, भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार करना, शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर पेंटिंग एंव भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन देना, आमजन की भ्र्ष्टाचार से सम्बंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना एंव उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना आदि कार्य किए जा रहे हैं।

































