जेसीआई सिटी महिला विंग ने लगाया फ्री मेडिकल चेकउप कैंप
करनाल, आशुतोष गौतम ( 2 जनवरी ) जेसीआई सिटी करनाल की महिला विंग द्वारा नववर्ष के उपलक्ष्य में अर्श हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल चेकउप कैंप लगाया गया। जिसमे 100 से अधिक लोगो ने अपने शारीरिक जांच करवाई। कैंप का आयोजन चेयरपर्सन नेहा मलोह्त्रा द्वारा किया गया। इसमें इन्होने बताया कि इस कैंप में बी एम् डी टेस्ट करवाया गया। जिसमे शरीर के हड्डियों की जांच की जाती है। संस्था की सचिव प्रीती गुप्ता एवं केशियर मिनाक्षी गुप्ता ने आये हुए सभी लोगो की चेकउप में सहयता की। डा. अर्शदीप सिंह ने अपने हॉस्पिटल में जे सी आई महिला विंग से आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया और उनोहने बतया की महिलाओ एवं पुरषो को समय पर समय पर अपने शरीर से संबंधित जांच करवाते रहना चाहिये। अर्श हॉस्पिटल सेओर्थोपेडिट्रिशन डा. मोहम्मद असलम ने सभी टेस्ट किये हुए लोगो के जांच की एवं उनको बतया की खास तौर पर महिलाओ को 45 वर्ष के बाद कैल्सियम लेना शुरू कर देना चाहिए, जितना हो सके जंक फ़ूड से खुद को एवं अपने बच्चो को दूर रखना चाहिए। इस मौके पर चेयरपर्सन नेहा मलोह्त्रा, सचिव प्रीती गुप्ता, केशियर मिनाक्षी गुप्ता, आरती गुप्ता, निशु सिंगला, संगीता गुप्ता, भावना कपूर, सुमन मनचंदा, सीमा गुप्ता, पुष्पा अनूप भरद्वाज, पुनीत जैन, अवनीश भरद्वाज, राजीव गोयल, नरेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
































